Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नवलगढ़ में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

झुंझुनूं , (21 जून 2026)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नवलगढ़ के सूर्य मंडल ग्राउंड में आयोजित योग कार्यक्रम में नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया तथा उपस्थित लोगों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक विक्रम सिंह जाखल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग आज वैश्विक जनआंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। भारत की यह प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर आज पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं समग्र कल्याण का मार्ग दिखा रही है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवन पद्धति है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.