Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
जयपुर,(19 जून 2026)। रीको की उद्यमियों और निवेशकों को पारदर्शी एवं सरल आवंटन प्रक्रिया से औद्योगिक भूखण्ड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्रत्यक्ष आवंटन योजना-2025 को निवेशकों का समर्थन मिल रहा है। योजना के 11वें चरण में निवेशकों से 265 औद्योगिक भूखण्डों के लिए 440 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।
योजना के ग्यारहवें चरण के अंतर्गत विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें अजमेर के आईजीपी आईटी पार्क माकड़वाली के लिए 21, अलवर के औद्योगिक क्षेत्र आईजीपी रूंध सोखरी के लिए 82, बालोतरा के बोरावास कलावा प्रथम के लिए 12, बोरानाडा के बोरानाडा विस्तार औद्योगिक क्षेत्र के लिए 27 एवं औद्योगिक क्षेत्र कांकाणी के लिए 19, झुंझुनूं के औद्योगिक क्षेत्र मलसीसर के लिए 12 तथा जयपुर के श्रीराम जानकी औद्योगिक क्षेत्र, कुंजबिहारीपुरा के लिए 13 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
रीको द्वारा इस चरण में निवेशकों को राज्य के 105 औद्योगिक क्षेत्रों में 5 हजार से अधिक औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक भूखण्ड उपलब्ध कराए गए थे। इन भूखण्डों का कुल क्षेत्रफल लगभग 260 एकड़ तथा अनुमानित मूल्य करीब 300 करोड़ रुपये है। 11वें चरण के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की लॉटरी का आयोजन दिनांक 22 जून 2026 को किया जाएगा।
रीको के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार ओला ने कहा कि राजस्थान को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं औद्योगिक दृष्टि से अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप रीको लगातार काम कर रहा है।