Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (12 जून 2025)। ज़िले में 29 मई 2025 से 12 जून 2025 तक कृषि विभाग तथा उद्यान विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ज़िले के कृषकों को कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं अन्य समस्त प्रकार की जानकारियां उपलब्ध करवाई गई जिससे पैदावार में व आमदनी में बढ़ोतरी हो सके।
कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर के मुख्य वैज्ञानिक डॉ दयानन्द ने बताया की ज़िले में प्रतिदिन वैज्ञानिकों, कृषि तथा उद्यान विभाग के अधिकारियों व कर्म चारियों की दो टीमें बनाकर प्रतिदिन जिले की छह ग्राम पंचायतों में विकसित कृषि संकल्प अभियानों का आयोजन किया गया एवं इस प्रकार 15 दिनों में ज़िले की कुल 90 ग्राम पंचायतों में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित कर कृषकों को उन्नत कृषि , बागवानी, पशुपालन,प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती, जल संरक्षण से संबंधित व मृदा स्वास्थ्य में कैसे सुधार करें सहित अनेक प्रकार की कृषि संबंधी जानकारियाँ उपलब्ध करवाई गई। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाएं की जानकारी भी दी गयी, जिन्हें अपनाकर कृषक फायदा उठा सकते हैं ।
इस दौरान ज़िले के प्रगतिशील एवं पुरस्कृत किसानों के भी व्याख्यान करवाए गए तथा किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए बताया गया कि किस प्रकार किसान अपने खेतों पर समन्वित कृषि प्रणाली द्वारा उत्पादन एवं आमदनी बढ़ा सकते हैं।
अभियान के दौरान कृषकों का फीडबैक भी लिया गया की कृषि में किसी तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं और उस फीडबैक को अनुसंधान संस्थानों को भेजा जाएगा जिससे भविष्य में जो अनुसंधान हो वो इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए किया जाए।