Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

नशामुक्त भारत अभियान के तहत पोस्टर एवं प्रचार-प्रसार सामग्री का विमोचन

झुंझुनूं, (12 जून 2025)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जून को नशीली दवाओं के दुरूपयोग और तस्करी के खिलाफ अन्तर्राष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस (International Day Against Drug Abuse & Illicit Trafficking) के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर को प्रभावी ढंग से मनाने एवं प्रचारित करने के लिए नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान के प्रति जन-सामान्य में जागरूकता के लिए जिले में 12 जून से 26 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों / गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। 16 जून को चिकित्सा विभाग द्वारा जिले की राजकीय / निजी नर्सिंग शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं के साथ रैली का आयोजन किया जायेगा साथ ही चिकित्सा विभाग द्वारा ही 22 जून से 26 जून, 2025 तक जिले में संचालित सभी नशामुक्ति केन्द्रों/ODIC केन्द्रों के माध्यम से जिले के हॉट स्पॉट यथा रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, कच्ची बस्ती आदि स्थानों पर सघन आउटरीच कार्यक्रम चलाया जायेगा एवं सामुदायिक उपचार एवं जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। 16 जून एवं 18 जून को नेहरू युवा केन्द्र, झुन्झुनू द्वारा शिक्षण संस्थाओं एवं ग्राम पंचायतों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन, 19 जून को राजकीय/निजी महाविद्यालयों/पॉलिटेक्निक कॉलेजों / आईटीआई इत्यादि में नशा मुक्ति संबंधी प्रतियोगिता, नशा विरोधी संदेश, चलचित्र, विचार गोष्ठी, शपथ, विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान का आयोजन, 21 जून को खेल एवं युवा मामले विभाग द्वारा योग दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्वर्ण जयन्ती स्टेडियम, शैक्षणिक संस्थानों, कोचिंग संस्थानो, छात्रावासों, प्रबुद्धजनों एवं प्रातः भ्रमण करने वाले नागरिको के साथ एनएमबीए बैनर के बैकड्रोप में योग/ध्यान शिविर का आयोजन किया जायेगा, दिनांक 12 जून से 26 जून तक जिले के सभी केन्द्र एवं राज्य सरकार के राजकीय संस्थानों / उपक्रमों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन तथा 26 जून को स्काउट गाइड द्वारा प्रातः वॉकाथन / मिनी मैराथन एवं प्रशासन विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा

अभियान की शुरूआत गुरुवार को नशामुक्ति “पोस्टर विमोचन” के माध्यम से की गई। जिसका जिला कलेक्टर रामावतार मीणा के द्वारा किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक पवन पूनिया ने बताया कि पोस्टर एवं प्रचार-प्रसार सामग्री का विमोचन के समय बनरवारी लाल सैनी, सरजीत चौधरी, सीएमएचओ छोटेलाल गुर्जर, पीआरओ हिमांशु सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कृष्ण कुमार यादव, अति० प्रशासनिक अधिकारी, राजीव कुल्हार, कनिष्ठ सहायक, अंकित विश्नोई निजी सहायक, राजेन्द्र धवल वरिष्ठ सहायक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.