Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

झुंझुनूं शहर में करीब 75 से 90 लाख रूपए से बनेंगे तीन मॉर्डन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर

गुगाना जोहड़ में किया श्रमदान, तीन दिन में होगा पूरा साफ

झुंझुनूं, (12 जून 2025)। शहर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत जल्द बड़ी सौगात मिलेगी। झुंझुनूं शहर में तीन जगहों पर बारिश का पानी इकट्ठा होने की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए और भूमिगत जल स्तर को बढाने के लिए नगर परिषद 75 से 90 लाख रूपए की लागत से तीन मॉर्डन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाने जा रही है। अगले महीने तक इसका काम शुरू हो जाएगा। नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनियां ने बताया कि अग्रसेन सर्किल, सीतसर गांव तथा समसपुर रोड पर बारिश के दिनों में पानी इकट्ठा होता है। इसके लिए मॉर्डन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर की टैंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। हर स्ट्रक्चर 25 से 30 लाख रूपए की लागत से बनेगा। जिसमें टैंक, होद बनाने के अलावा 6 से 10 तक पाताल तोड़ गहरे बोरवैल बनाए जाएंगे। बारिश का पानी आधुनिक तरीके से जमीन के नीचे तक पहुंचाया जाएगा। ताकि भूमिगत जल स्तर बढे और शहर में जलभराव की समस्या का समाधान हो।

गुरुवार को अभियान के तहत गुगाना जोहड़े में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत श्रमदान किया गया। उन्होंने बताया कि समस तालाब के बाद आज दो—तीन दिनों में इसकी पूरी सफाई होगी। वहीं जोहड़ में जिन रास्तों से पानी आता है। उन रास्तों को भी साफ किया जाएगा। अभियान के जिला संयोजक विश्वंभर पूनियां ने नगर परिषद के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि झुंझुनूं शहर के कुएं, बावड़ी, तालाब और जोहड़ों को पुर्नजीवित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान को लेकर पूरे जिले में उत्साह है। 5 से 20 जून तक होने वाले कार्यों के बाद जो परिवर्तन जल संरक्षण की दिशा में आएगा। वो भविष्य के लिए एक मिसाल होगा। इस मौके पर संजय मोरवाल, राकेश सहल, कुलदीप पूनियां, जयप्रकाश चौधरी समेत अन्य मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.