Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (4 मई 2026)। RIICO द्वारा संचालित औद्योगिक क्षेत्र मलसीसर में उद्यमियों के लिए औद्योगिक भूखण्ड आवंटन का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया गया है। प्रत्यक्ष आवंटन प्रक्रिया के अंतर्गत अब तक 118 भूखण्डों का आवंटन/ऑफर लेटर जारी किया जा चुका है।
इकाई प्रभारी रीको, झुंझुनूं अजीत कुमार द्विवेदी ने बताया कि भूखण्डों से वंचित उद्यमियों के लिए आवंटन का दसवां चरण प्रारंभ किया गया है। इस चरण में 14 औद्योगिक भूखण्डों का आवंटन Rising Rajasthan Global Investment Summit 2024 के तहत एमओयू धारकों को प्रत्यक्ष आवंटन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक एमओयू धारक एसएसओ आईडी के माध्यम से 14 मई तक आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी भूखण्ड के लिए एक ही आवेदन प्राप्त होता है तो सीधे आवंटन किया जाएगा, जबकि एक से अधिक आवेदन होने की स्थिति में 19 मई को ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा।
आवंटित भूखण्ड पर एमओयू धारकों को व्हाइट कैटेगरी के अंतर्गत आने वाले उद्योग स्थापित करने होंगे। भूखण्डों से संबंधित विस्तृत जानकारी रीको की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।