Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
चिड़ावा,(6 जून 2025)। सिंघाना सड़क मार्ग बस स्टैंड लालचौक पर नहर की मांग किसानों का धरना किसान सभा के बैनर तले पूर्व सैनिक व किसान दाऊद अलि किढवाना की अध्यक्षता में 522 वें दिन भी संघर्ष जारी तथा क्रमिक अनशन पर इकबाल खान किढवाना बैठे। धरने पर आपसी बातचीत में आज अशोक शर्मा मैनाना ने कहा कि हमें ” नहर नहीं तो वोट नहीं ” अभियान को सफल बनाने के लिए संघर्ष कर पूरे जोर-शोर से गांवों में पहुंचाने की जुगत बैठाई जानी चाहिए और ग्रामीण इलाकों में सभी नागरिकों को विश्वास में लेकर वोट का बहिष्कार जरुर करना चाहिए तभी तो इन सरकारों के समझ में बैठेगी कि हम कहां खड़े हैं। नेताओं और सरकारी तंत्र की मत मारी गई है कि आज तक जीवन की महती आवश्यकता को नजरंदाज किया जाकर एक मज़ाक बनाकर छोड़ दिया गया। वे बोले बहुत बड़े क्षेत्र को बर्बाद कर रहे हैं। लानत है यहां के वाशिंदों, नागरिकों,व शेखावाटी सपूतों पर कि मातृभूमि को छोड़कर पलायन कर रहे हैं। जबकि लड़ाई लड़ना चाहिऐ और जीवन बचाने की मुहिम तेज कर सरकार के सभी रास्ते बंद करना चाहिए और वो है वोट को नकारना किसी को भी ना दें बहिष्कार करें केवल और केवल बहिष्कार बस! कुछ न कहें, कुछ न सुनें, कुछ न माने, सिर्फ मौन बैठें। सरकार का सारा अमला जमला अपने आप आजाऐगा धरातल पर नहर के लिए। आइये हम आज फैसला करें जीवन बचाने का रास्ता चुनें।धरने पर आज नहर आंदोलन प्रवक्ता विजेन्द्र शास्त्री, तहसील सचिव ताराचंद तानाण, अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चाहर, राजवीर चाहर, जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल, कपिल कुमार, सक्रिय किसान सदस्य प्रभुराम सैनी, नीतेश कुमार, हैप्पी यादव, कर्तार यादव लाखू, इकबाल खान, दाऊद, ओंकार स्वामी, ईशा यादव, स्नेहा यादव, अशोक कुमार शर्मा, किशनलाल शर्मा, सुनिल यादव, राजेश चाहर, सौरभ, कृष्ण, करण, यशवर्धन सैनी आदि उपस्थित रहे ।