Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

आज झुंझुनूँ युवा कांग्रेस की जिला और विधानसभा कार्यकारिणीं की बैठक हुई

झुंझुनू,(07 दिसंबर 2024)। आज झुंझुनूँ युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी और विधानसभा कार्यकारिणीं की बैठक जिलाध्यक्ष सुनील झाझड़िया के नेतृत्व में होटल खाना-खजाना में हुई।
बैठक में मुख्य एजेंडा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनियाँ के ख़िलाफ़ बाड़मेर में दर्ज मुकदमे के ख़िलाफ़ हर विधानसभा स्तर पर विरोध-प्रदर्शन करने तथा 16 दिसम्बर को जयपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदयभानू चिब जी के नेतृत्व होने वाले मुख्यमंत्री निवास घेराव में हज़ारों की संख्या में ज़िले से जाने पर सहमति हुई। साथ ही “नौकरी दो-नशा नहीं “ कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया। साथ ही नई जिला कार्यकारिणी के लिए नये युवाओं को संगठन से जोड़ने पर चर्चा हुई।
बैठक में संभाग प्रभारी चाँद बत्रा जी, जिला प्रभारी विकास मुंड जी, चूरु जिला प्रभारी जयदत्त जांगिड जी, बीकानेर संभाग प्रभारी अबिनाश महला जी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़, जिला मीडिया प्रभारी मोहित जनेवा, जिला उपाध्यक्ष प्रवण चौधरी, राहुल चाहर, इस्माइल तंवर बिसाऊ, ज़िला महासचिव शाहबाज़ बाजू, आदिल खत्री, झुंझुनूँ कार्यकारी विधानसभा अध्यक्ष सोहेल धानका, साहिल कुमार, सुमित, राजेश कुमार, अब्दुल पठान, संजय चौधरी, सहित जिला और विधानसभा कार्यकारिणी के साथी मौजूद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.