Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर,(20 अक्टूबर 2024)। राजस्थान पुलिस द्वारा पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार, 21 अकटूबर को राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए), शास्त्री नगर, जयपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 7:30 बजे से परेड, गार्ड ऑफ ऑनर और शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
राजस्थान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) साहू आरपीए में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात जेएलएन मार्ग स्थित त्रिमूर्ति सर्किल के शहीद स्मारक पर भी पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
इस अवसर पर राजस्थान पुलिस शहीदों की वीरता और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देगी ।