Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सीकर, (3 मई 2023)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम रथ अभियान द्वारा जिले की 8 विधानसभाओं में एलईडी वैन द्वारा 31 गांवों में जाकर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है।
सोमवार को इन गांवों में पहुंचेगा प्रचार रथ
जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि 4 मई को फतेहपुर की बिराणियां, कांरगा बड़ा, दांतरू, लक्ष्मणगढ़ की अलखपुरा बोगन, बठोठ, पाटोदा, हापास, भोजासर बड़ा, धोद की सिंगरावट, पूर्णपुरा, सरवडी, भुवाला, सीकर की बाजौर, देवगढ़, मलकेडा, दांतारामगढ़ की बनाथला, खोरा, बाज्यावास, खण्डेला की पणिहारवास, सेवली, गुरारा, बल्लुपुरा, नीमकाथाना की श्यालोदड़ा, श्यामपुरा, बिहार, डाबला, बिहारीपुर, श्रीमाधोपुर की सिहोडी, आसपुरा, दिवराला, जुगराजपुरा गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा।