Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
चूरू/झुंझुनू (3 मई 2026)। मास्टर सुगना राम चिरानिया द्वारा लिखित पुस्तक ‘ग्राम्य जीवन’ का लोकार्पण पिलानी विधायक पितराम काला के मुख्य आतिथ्य तथा पूर्व जिला प्रमुख वंदना आर्य की अध्यक्षता एवं शिक्षाविद हनुमानाराम इशराण, नालंदा फाउंडेशन मरुधरा के अध्यक्ष मदनलाल जी दूधवाल, संस्थापक अध्यक्ष रघुनाथ बौद्ध, जिला परिषद सदस्य मोहनलाल आर्य, मधुर स्पेशल प्रशिक्षण संस्थान की संचालिका अंजू नेहरा, प्रमुख चिंतक व लेखक एल आर बीबान, डॉ जयसिंह आल्हा प्रमुख विशेषज्ञ मनोरोग व छोटूलाल मंडार पूर्व लेखाधिकारी बीएसएनएल के मुख्य आतिथ्य में आसेरी गेस्ट हाउस आयोजित कार्यक्रम में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक पितराम काला ने कहा कि यह पुस्तक ग्रामीण जीवन की सादगी, संस्कृति और संघर्षों का सजीव चित्रण प्रस्तुत करती है। उन्होंने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी रचनाएं नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
पुस्तक के संपादक डॉ निरंजन चिरानिया ने अपने संबोधन में पुस्तक की प्रेरणा और लेखन यात्रा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने भी पुस्तक की विषयवस्तु की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया। पुस्तक की समीक्षा प्राचार्य मनराज काँटीवाल ने प्रस्तुत की, और लेखक सुगनाराम चिरानिया के व्यक्तित्व व कृतित्व को कविता के रूप में सुनाया.
कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षाविद् हनुमाना राम इशराण ने ग्रामीण जीवन की विशेषता व सामाजिक परिवेश एवं शिक्षा के महत्व को समझाया.!
कार्यक्रम में चिरानिया परिवार की तरफ से अतिथियों द्वारा शिक्षा क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु अंजू नेहरा का सम्मान व 5000 का शिक्षा सहयोग किया गया.
मीडिया को सहयोग के क्रम में भीम प्रवाह पब्लिकेशन सीकर के प्रतिनिधि बीरबल सिंह बरवड़ व जागोहुक्मरान के सम्पादक धर्मपाल चंदेल का सम्मान कर प्रत्येक को 5000 का सहयोग प्रदान किया.
अपने माता पिता की विशेष देखभाल व सेवा के लिए दीपक गर्वा निवासी मालिगांव झुंझुनूँ का विशेष सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया.
सामाजिक सेवा में योगदान के लिए अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर के जिलाध्यक्ष श्रवण चिरानिया, शिक्षक अम्बेडकर के जिलाध्यक्ष शिवाराम मेघवाल, व अजाक जिलाध्यक्ष राजकुमार चिडदिया एवं डॉ जयसिंह आल्हा, डॉ जे पी माहिच का सम्मान किया गया.
लेखक सुगनाराम जी की दयाकौर व दामाद ख्यालीराम, दोहते विजय व नीतू द्वारा अतिथियों को संविधान की प्रस्तावना भेंट की गयी.
कार्यक्रम में डॉ बिहारीलाल चिरानिया, दयाकौर, वेदकौर डॉ निरंजन, डॉ अभिषेक, डॉ ऋषिकेष, ख्यालीराम कल्याण, सुदेश कुमार, , अरविन्दपाल महरानीय व अपूर्वा,परमेश्वरी देवी, ललिता, चिरानिया, चरणसिंह घोटड एसीबीओ बीदासर, अधिशाषी अभियंता विजय कल्याण व सहायक अभियंता नीतू कल्याण , निष्ठा प्रियवन्द, एल आर बीबान , डॉ दिनेश परिहार, जयदेव सिंह सिरोवा, अभिषेक सिरोवा, भंवरलाल चिरानिया व मनीष कँवल सहित गाँव हँसासरी से चूरू आए सैंकडों ग्रामीणजनों सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त डॉ बिहारीलाल चिरानिया द्वारा व्यक्त किया गया।