Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सात दिवसीय श्रीमद्भगवद् गीता शिक्षण शिविर शुरू

लक्ष्मणगढ़,(20 अक्टूबर 2024)। स्थानीय विजय रघुनाथ जी के मंदिर में आध्यात्मिक चेतना अभियान के तहत श्रीमद्भगवद् गीता के साप्ताहिक शिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ ।
मंदिर के महंत दिलीपदास महाराज एवं दानवदलन वीर हनुमान मंदिर के महंत महावीरदास महाराज के सानिध्य में व आचार्य ब्रह्मचारी विकास चैतन्य महाराज के निर्देशन में शुरू हुआ शिविर 25 अक्टूबर तक प्रतिदिन सांय 5:30 से 6:30 तक चलेगा । 7 दिवसीय गीता ज्ञान प्रशिक्षण के उपरांत गीता ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा । शिविर के शुभारंभ के अवसर पर पुरूषोत्तम मिश्रा, लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक सुभाष जोशी, प्रभारी राजेंद्र कुमार शर्मा व पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामनिवास शर्मा मंचस्थ थे। इस अवसर वक्ताओं ने बदलते पाश्चात्य युग में युवा पीढ़ी के नवसृजन हेतु श्रीमद्भगवतगीता का जीवन में पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया । शिविर में अनेक बालक, बालिकाओं व प्रौढ़ व्यक्तियों ने भाग लिया तथा सप्ताह इस मोक्षस्वरूप श्रीमद्भगवद्गीता का श्रवण व अध्ययन करेंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.