Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

एबीएन स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78 वां स्वाधीनता दिवस

झुंझुनू,(15 अगस्त 2024)। चूणा चौक राणी सती रोड स्थित झुंझुनू प्रगति संघ द्वारा संचालित आदर्श बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 78 वां स्वाधीनता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुलझारी लाल जी शर्मा वैध, विशिष्ट अतिथि मुरारी लाल सैनी, विद्यालय अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता, सचिव परमेश्वर लाल हलवाई, स्थानीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश चंद्र सिंघानिया, अमित जगनानी, डॉक्टर शालु टीबडा, डॉ ममता जालान, विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर अजय शर्मा, प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता मंहमिया व अन्य प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में झंडारोहण व राष्ट्रगान के साथ कीया गया। विद्यालय सचिव ने अपने स्वागत भाषण से सभी अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत किया व अपने भाषण के माध्यम से सभी से देश हित में कार्य करने की अपील की। विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति से ओतप्रोत रंगा – रंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। स्थानीय कार्यकारिणी सदस्य LLB में गोल्ड मेडलिस्ट डॉ शालू टीबड़ा का शेखावाटी यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार में अभिनन्दन किया गया। बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले अध्यापकों का नगद राशी के साथ सम्मान किया गया। पधारे हुए अतिथियों ने मंच के माध्यम से वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए व शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विजय कुमार तुलस्यान, अर्जुन वर्मा एवं लायंस क्लब झुंझुनू के पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित काफी संख्या में अभिभावक मौजूद रहें। सभी को मिठाई वितरित की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.