Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

श्रीराम के आदर्श के बिना श्रीकृष्ण प्राप्ति असम्भव: राघव ऋषि

कथा में कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही

झुंझुनू,(16 सितंबर 2025)। खेमी शक्ति रोड स्थित मुनि आश्रम के सुवादेवी पाटोदिया सभागार में ऋषि सेवा समिति, चूरू एवं झुंझुनूं के सनातन प्रेमियों के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिन पूज्य राघव ऋषि जी ने कहा जीव प्रभु की भक्ति करता है तो उसे शक्ति मिलती है ये उद्गार पूज्य राघव ऋषि जी ने कथा क्रम में अपार जनसमूह को देते हुए कहा जीव यदि पूरी निष्ठा से प्रभु भक्ति करता है तो वह बलि बनता है एवं उस पर कृपा करने के लिए भगवान स्वयं वामन के रूप में पधारते हैं। परमात्मा जब द्वार पर पधारते हैं तो तीन कदम पृथ्वी अर्थात् तन, मन, धन जीव से मांगते हैं।तन से सेवा, मन से सुमिरन व धन से सेवा जो बलि की भांति करता है भगवान उसके द्वारपाल बनते हैं और वही अक्षुण्ण साम्राज्य को प्राप्त करता है। सत्व, रज, तमस इन तीनों गुणों को भगवान को अर्पण करो। शरीर से भगवान की सेवा करने से तमोंगुण, धन से रजोगुण, और मन से समर्पण व सम्बन्ध जुड़ता है।

पूज्य ऋषि जी के एकमात्र सुपुत्र सौरभ ऋषि जी ने “कथा रामजी की है कल्याणकारी” भजन सुनाया तो उपस्थित जनसमुदाय भावविभोर हो उठे। श्रद्धालु पुष्प वृष्टि व नृत्य करने लगे। रामकथा मार्गदर्शक है। अपना मन कैसा है यह जानना है तो रामायण पढ़ो। रामायण का मनन करने से उसमें अपना मन दिखाई देगा।

कृष्ण चरित्र की चर्चा करते हुए पूज्य ऋषि जी ने कहा कि मन यदि सांसारिक चीज़ों का चिंतन छोड़ दे तो वह प्रभु में लीन हो सकता है। कृष्ण कथा मन को खींचती है इस कथा से ज्ञान, वैराग्य, भक्ति बढ़ती है।

कृष्णावतार की कथा व झांकी के साथ में सौरभ ऋषि ने “जन्में हैं कृष्ण कन्हैया” भजन गाया तो पूरा पण्डाल ब्रज बन गया और सभी श्रोतागण भावविभोर होकर नृत्य किया।

श्री रमेश गुप्ता द्वारा कथा झांकी, पोथी एवं व्यासपीठ पूजन किया गया। समिति के सर्वश्री हुक्मी चन्द लोहिया, नवल किशोर जाखोटिया, महेश पारीख, सुशील लोहिया, मनीष बजाज, मुरारीलाल कंदोई, राजेश सोनी सहित झुंझुनूं के सर्वश्री राजकुमार मोरवाल, सुभाष जालान, डॉ. डी. एन. तुलस्यान, महेश बसावतिया, परमेश्वर हलवाई, सीए पवन केडिया, सुनील तुलस्यान, शिवकुमार जांगिड गोपाल कृष्ण गुप्ता कैलाश चंद्र सिंघानिया, गणेश हलवाई चिडावावाला, रामचन्द्र शर्मा पाटोदा, संदीप गोयल, शिवकुमार जांगिड, गोपाल कृष्ण गुप्ता, विनोद पुजारी, राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला, मातुराम जी कुमावत मूर्तिकार एवं जगदीश जी भाटेवाला पिलानी सहित भक्त श्रद्धालुओं ने भव्य आरती की।

संयोजक अनिल कल्याणी ने बताया कि बुधवार की कथा में श्रीकृष्ण बाललीला, माखनलीला, छप्पनभोग एवं गिरिराज पूजन का भव्य समारोह रहेगा ।

सायं 7 बजे से निःशुल्क ज्योतिष परामर्श में अनेक नगरवासियों ने निजी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। सायं 7 बजे से ही महात्रिपुरसुंदरी महालक्ष्मी के कृपाप्राप्त साधकों की आराधना प्रारम्भ हुई जिसमें अष्टविनायक गणेश जी का आवाहन सविधि पूज्य ऋषिजी द्वारा कराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.