Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित

झुंझुनू (16 सितंबर 2025)। लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में जिला अंधता निवारण समिति जयपुर एंव लायंस क्लब झुंझुनू के आर्थिक शौजन्य से शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर के नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद जांच एंव लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन पंसारी लायंस अस्पताल बगड़ रोड झुंझुनू में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया गया जिसमें 107 रोगियों का पंजीयन कर उनकी बीपी, शुगर की निशुल्क जांच की गई, पंजीकृत किए गए रोगियों में से 20 रोगियों का मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु चयन किया गया जिनका 17 सितंबर बुधवार को शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर में निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा।
झुंझुनू से जयपुर एवं ऑपरेशन के पश्चात जयपुर से झुंझुनू ऑपरेशन कर दवाइयां निशुल्क प्रदान कर उन्हें झुंझुनू गंतव्य पर छोड़ा जाएगा।
शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर के डॉक्टर जावेद, तान्या, जीएनएम मुकेश, परमीनंद्र, सविता, करण सिंह, ने आई शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान की l
निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर के प्रायोजक एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, लायन डॉक्टर एनएस नरूका एवं लायन शिवकुमार जांगिड़ थे।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन डॉक्टर देवेंद्र सिंह शेखावत, सचिव लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष ला. भागीरथ प्रसाद जांगिड़, प्रांतीय सलाहकार एमजेफ लायन नरेंद्र व्यास, एमजेएफ लायन डॉक्टर डीएन तुलस्यान, एमजेएफ लायन अमरनाथ जांगिड़, क्लब संरक्षक एसएन शर्मा, लायन शकुंतला पुरोहित, पूर्व अध्यक्ष ला. डॉ बबीता कुमावत, लायन ला. महिपाल सिंह, लायन मूलचंद सैनी, मुबारक अलीपठान, लायन कैलाश सिंघानिया, लायन राम प्रताप कुमावत, लायन डॉ उमेद सिंह सहित अन्यजन उपस्थित रहे। निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर के संयोजक एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.