Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में इंजीनियर का सम्मान

झुंझुनू (16 सितंबर 2025)। लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में इंजीनियर डे पर पंसारी लायन अस्पताल बगड़ रोड झुंझुनू में इंजीनियर नागरमल जांगिड़, इंजीनियर राकेश विजय एवं इंजीनियर अरविन्द झाझड़िया का क्लब अध्यक्ष लायन डॉक्टर देवेंद्र सिंह शेखावत द्वारा पुष्पमाला एवं क्लब संरक्षक एसएन शर्मा द्वारा सम्मान पत्र देकर इंजीनियर्स का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन डॉक्टर देवेंद्र सिंह शेखावत, सचिव लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन भागीरथ प्रसाद जांगिड़, रीजन 18 पुष्य के रीजन चेयरपर्सन लायन डॉक्टर एनएस नरूका, क्लब संरक्षक एसएन शर्मा, लायन डॉक्टर उमेद सिंह, एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, एमजेफ लायन नरेंद्र व्यास, लायन महिपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष लायन डॉक्टर बबीता कुमावत, लायन शिवकुमार जांगिड़, लायन शकुंतला पुरोहित, एमजेएफ लायन अमरनाथ जांगिड़, लायन कैलाश सिंघानिया, लायन मुबारक अली सहित अन्य जन उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के संयोजक लायन शिवकुमार जांगिड़ थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.