Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

फसल खराब होने पर उचित मुआवजा लेकर रहेंगे – खरड़िया

सूरजगढ़, (16 सितंबर 2025)। आज किसान संघर्ष समिति सूरजगढ़ के द्वारा उपखण्ड कार्यालय के बाहर सही गिरदावरी करवाने के लिए सांकेतिक धरना देकर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि सभी पटवारियों ने मिलकर फसल खराबा 10 से 30 प्रतिशत दिखाया है जबकि फसलों का खराबा 80 से 100% तक है। अतः जांच कर सही गिरदावरी करवाई जाये तथा गलत गिरदावरी करने वाले पटवारियों को दण्डित किया जाये। जिन किसानों का 2021 से ओला वृष्टि या पाले से खराब हुई फसलों का मुआवजा बकाया है उसका तुरंत भुगतान किया जाये। सभा को किसान नेता रामावतार धोलिया, यस डैला, सोमवार लाम्बा, वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, सन्दीप डैला, मुकेश शर्मा, सुनिल बिजारणियां, रणवीर नाड़ा, श्रवण भालोठिया, रंगलाल मिस्त्री, आदि ने सम्बोधित किया। जगदेव सिंह खरड़िया ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमने उपखण्ड अधिकारी सूरजगढ़ को तीन दिन का समय दिया है। अगर तीन दिन में सकारात्मक बदलाव नहीं आया तो हम अनवरत धरना शुरू करेंगे, क्रमिक अनशन शुरू करेंगे फिर आमरण अनशन शुरू करेंगे। लेकिन हम हमारा हक लेकर रहेंगे। इसके लिए हमें किसी हद तक भी जाना पड़े। इस अवसर पर पपू चौधरी, रमेश ठेकेदार, रणजीत ठेकेदार, शिवराज चौहान, हेमन्त लुनायच, मनजीत यादव, वेदपाल बिजारणियां, सुभाष बिजारणियां, बुद्धराम जांगिड़, ओमप्रकाश, वेदपाल ठोलिया, राजकुमार खेदड़, रतनसिहं चौहान आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.