Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

आज दो दिवसीय लघु गुरू कुल प्रशिक्षण का प्रारंभ

सूरजगढ़,(26 अप्रैल 2025)। आज सरस्वती शिशु मंदिर महाविद्यालय लुहारू रोड़ सूरजगढ में राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा राजस्थान ने दो दिवसीय लघु गुरू कुल प्रशिक्षण का प्रारंभ राजस्थान के अध्यक्ष रघुनाथ की अध्यक्षता में शुरू किया। उद्बोधक आचार्य चरण जी थे। उन्होंने ने बताया कि ईसवर एक है।निरंकार है तथा कण कण में समाया हुआ है।सभी विद्याओं का मूल वेद है। अतः वेदों को पढ़ो और पढ़ाओ तथा आर्य ही सच्चे आस्तिक हैं। सनातन धर्म,ईसवर व राष्ट्र पर गम्भीर चर्चा की। जिसमें अब तक भटके हुए युवाओं को नया मार्ग दर्शन मिल सके।वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष एवं सहभागी जगदेव सिंह खरड़िया ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन रामसिंह आर्य व रोहितास शास्त्री ने किया।इस कार्यक्रम में 74 सहभागियों ने भाग लिया जो अधिकतर रोहतक, हिसार, दादरी, गंगानगर बीकानेर से आये थे।इस अवसर पर मनोहर लाल जांगिड़, होशियार सिंह आर्य,कृष्ण चाहर, राजेंद्र महला, चिरंजीलाल भापर, मुन्शीराम,विजय आर्य, धर्मवीर, सतपाल, महिपाल चरखी दादरी, वंशीधर सैनी, राजपाल लुनायच, जयसिंह लुनायच आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.