Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनू ने स्थापना दिवस मनाया

झुंझुनू (25 अप्रैल 2025)। देश के सबसे बड़े औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती का 32वां स्थापना दिवस झुंझुनूं शाखा ने 25 अप्रैल शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाया। झुंझुनूं रिको स्थित निवास पर स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान संगठन के पूर्व अध्यक्ष नेमी अग्रवाल, अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल, सचिव सुरेंद्र केड़िया, पवन शर्मा देरवाला वाला, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, सुरेंद्र केजडीवाल, शुभम बंसल, मुकेश गुप्ता एवं सुनील गुप्ता भौडकीवाला सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नेमी अग्रवाल का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

वरिष्ठ सदस्य पूर्व अध्यक्ष नेमी अग्रवाल ने बताया कि लघु उद्योग भारती सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (एसएमई) के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए समर्पित एक अखिल भारतीय संगठन है। जोकि देश भर में एसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता में दृढ़ हैं। एमएसई क्षेत्र को संगठित करने के एक वास्तविक प्रयास में लघु उद्योग भारती इस क्षेत्र को प्रभावित करने वाली विभिन्न कमियों से लड़ रहा है और एमएसई के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर कर रहा है।

अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल ने कहा के लघु उद्योग भारती देश का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन है जो केंद्र व प्रदेशों में उद्योगों की लड़ाई लड़ता है। लघु उद्योग भारती केवल लघु व मध्यम उद्योगों का संगठन न होकर एक सामाजिक संगठन है जिसमें उद्यमियों के हितों से पहले राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखा गया है। उन्होंने कहा के आज युवाओं को रोजगार देने व देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में लघु उद्योगों का अहम योगदान है।

सचिव सुरेंद्र केड़िया ने सभी मेंबर उद्योगों से आग्रह किया के वह अपनी समस्याएं मेल व लिखित तौर पर संगठन के समक्ष रखें ताकि उनका हल करवाया जा सके। उन्होंने स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद प्रकट किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.