Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

यातायात पुलिस इस बार नहीं खेलेगी होली

झुंझुनूं, (4 मार्च  2026)।जिले में यातायात पुलिस शाखा इस वर्ष होली का त्योहार विभागीय स्तर पर नहीं मनाएगी। बीते वर्ष शाखा के प्रभारी सहित तीन अधिकारी-कर्मचारियों के असामयिक निधन के कारण शाखा शोकग्रस्त है।

यातायात थाना प्रभारी राधेश्याम सांखला ने बताया कि पिछले माहों में यातायात शाखा के तत्कालीन प्रभारी हरफूल मीणा, नवलगढ़ के सुरेश सैनी तथा सतपाल शेखावत का असामयिक निधन हो गया था। इन दुखद घटनाओं से समस्त यातायात कर्मियों में शोक की भावना व्याप्त है।

इसी के मद्देनज़र सभी यातायात कर्मियों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि इस वर्ष विभागीय स्तर पर होली का आयोजन नहीं किया जाएगा।

यातायात पुलिस के इस निर्णय को दिवंगत साथियों के प्रति श्रद्धांजलि और सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.