Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स करेंगे झुंझुनूं के पर्यटन स्थलों का भ्रमण, जिले को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान*
झुंझुनूं, (3 मार्च 2026)। पर्यटन विभाग द्वारा जिले के पर्यटन स्थलों के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से 6 से 8 मार्च तक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का विशेष भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग के मार्गदर्शन एवं पर्यटन विभाग के उपनिदेशक देवेंद्र चौधरी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत शिमला, दिल्ली-एनसीआर एवं जयपुर से आमंत्रित प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स जिले के ऐतिहासिक एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा करेंगे।
भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत इन्फ्लुएंसर्स द्वारा खेतड़ी, लोहार्गल, नवलगढ़, डूंडलोद, मंडावा, चूड़ी-अजीतगढ़, अलसीसर, महनसर एवं पिलानी जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन किया जाएगा।
इस दौरान इन्फ्लुएंसर्स जिले की ऐतिहासिक विरासत, भित्ति चित्रों से सुसज्जित हवेलियों, स्थापत्य कला, धार्मिक आस्थास्थलों, स्थानीय संस्कृति एवं उपलब्ध पर्यटन सुविधाओं पर आधारित फोटो, वीडियो एवं डिजिटल कंटेंट तैयार कर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा करेंगे। इससे जिले के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
पर्यटन विभाग का मानना है कि इस पहल से जिले में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी तथा स्थानीय होटल, हस्तशिल्प, परिवहन एवं अन्य पर्यटन आधारित व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा।