Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

दस पुत्र के समान एक वृक्ष है – महामंडलेश्वर स्वामी डाक्टर अर्जुन दास जी महाराज

झुंझुनूं, (24 अगस्त। 2024) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अमृता प्रकृति संवर्धन अभियान के अंतर्गत अशोक नगर में सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम में पौधे लगाए गए।
महामंडलेश्वर डाॅ. स्वामी अर्जुनदास जी महाराज (केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य विहिप), आरएसएस के जिला प्रचारक अक्षय कुमार, बगड़ नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़ की अगुवाई में सामूहिक रुप से आम, जामुन, आंवला, अशोक, बिल्व के पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया। श्रीदादू द्वारा बगड़ महामंडलेश्वर डॉक्टर स्वामी अर्जुनदास महाराज ने कहा कि दस पुत्र के समान एक वृक्ष है। पर्यावरण रक्षा हेतु हम संकल्प ले, लोग श्रेष्ठ जीवन मूल्यों की रक्षा का व्रत लें। सशक्त, समरस एवं संस्कार संपन्न समाज ही किसी देश की शक्ति का आधार हो सकता है।

जिला प्रचारक अक्षय कुमार ने कहा कि इस समय पृथ्वी तपन की अवस्था का सामना कर रही हैं। इसके लिए पौधारोपण का स्वभाव बनाकर हर साल ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का प्रत्येक नागरिक को संकल्प लेना चाहिए। संघ के सह खंड कार्यवाह संदीप कुमार ने बताया कि पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर बगड़ नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, भाजपा बगड़ मंडल उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, एडवोकेट पुरुषोत्तम सिंह राठौड़, रोहित स्वामी, विक्की सैनी, लक्ष्मी देवी, शारदा देवी, टीना, ज्योति, राजबाला, संजू, विशाखा, विद्या, कांता, सजना, पूनम आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.