Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

स्टेट मेडिकल वैल्यू ट्यूरिज्म कमेटी का गठन

जयपुर, (23 अगस्त 2024)। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर प्रदेश में मेडिकल ट्यूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए स्टेट मेडिकल वैल्यू ट्यूरिज्म कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी मेडिकल ट्यूरिज्म से संबंधित नीति निर्धारण के साथ ही उसका प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करेगी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी के उपाध्यक्ष पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव होंगे। नगरीय विभाग के प्रमुख शासन सचिव, आयुर्वेद विभाग के सचिव, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन के आयुक्त, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक, सूचना एवं प्रौद्योगिकी आयुक्त तथा चिकित्सा शिक्षा आयुक्त समिति के सदस्य होंगे।

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति, निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि के रूप में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रजनीश शर्मा, महात्मा गांधी मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉ. विकास चन्द्र स्वर्णकार तथा सीआईआई के वरिष्ठ निदेशक समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। निदेशक जनस्वास्थ्य समिति के संयोजक होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.