Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (8 मार्च 2026)। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने आगामी महिला दिवस तक कंज्यूमर वॉइस अभियान के तहत “कंज्यूमर्स वॉइस वूमन क्लब” की शुरुआत करने की घोषणा की है। इस पहल के माध्यम से जिले भर में 10 हजार महिला कंज्यूमर एक्टिविस्ट तैयार कर उन्हें उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने से जोड़ा जाएगा।
यह घोषणा बगड़ स्थित स्पोर्ट्स जॉन एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई। कार्यक्रम में मनोज कुमार मील ने कहा कि उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना जरूरी है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से उपभोक्ता जागरूकता अभियान को और मजबूती मिलेगी तथा महिलाएं अपने साथ-साथ अन्य लोगों को भी उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर की धूरी होती हैं , इसलिए उन पर बड़ी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में राजकीय बीडीके अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांबू भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह अभियान महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ उपभोक्ता जागरूकता को भी नई दिशा देगा।
इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच राकेश सैनी, महिला कार्यकर्ता पूजा शर्मा तथा पीरामल फाउंडेशन के विजेंद्र भाटिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपभोक्ता अधिकारों के महत्व और महिलाओं की भूमिका पर भी चर्चा की