Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

आबूसर में सोलर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन

कालीपहाड़ी पंचायत में विधायक राजेन्द्र भाम्बू का नागरिक अभिनंदन

झुंझुनूं, (8 मार्च 2026)। झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आबूसर में जयसिंह झाझड़िया द्वारा स्थापित नव निर्मित सोलर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन माननीय विधायक राजेन्द्र भाम्बू एवं भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री श्रवण बागड़ी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र भाम्बू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पंचायत क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का विश्वास दिलाया।

कार्यक्रम में मंचस्थ श्रवण सिंह बागड़ी, बी.एल. चौधरी (एसई, सोलर एवीवीएनएल), शिवकरण जानू, आबूसर‌ सरपंच रोहताश, सरपंच ओम मोगा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में रामकुमार झाझड़िया (एक्सईएन), राजेश पूनिया (एसई), नंदलाल चौधरी, लक्ष्मी कुलहरी, जैलाल, दौलतराम, नरेश, माखन, सोहनलाल, जसवंत, भागीरथ ठाकरान, देवकरण ठाकरान, इन्द्राज ठाकरान, केसरदेव कुलहरी, अमरसिंह, जसवंत किसान, रणवीर तेतरवाल, सुल्तान जांगिड़ सहित लगभग ग्राम पंचायत आबूसर के सभी गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इसके पश्चात नवगठित कालीपहाड़ी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों द्वारा विधायक राजेन्द्र भाम्बू का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि यशपाल ने की तथा निवर्तमान चेयरमैन बगड़ नगर पालिका गोविन्द सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रोहिताश सिंह, संतोष सिंह, सायर सिंह, कैप्टन जयवीर सिंह, रविन्द्र सिंह, बलदेव सिंह, दिनेश सिंह, बनवारी सिंह, राजेन्द्र सिंह, लोकेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, शक्ति सिंह, सन्तकुमार, प्रेम सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए विधायक राजेन्द्र भाम्बू का स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.