Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

खान विभाग की बीकानेर टीम ने लूणकरणसर व श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन में लिप्त 11 वाहनों पर कार्रवाई कर 13.26 लाख रूपये का पेनल्टी वसूली

जयपुर, (25 अप्रेल 2026)। खान विभाग की बीकानेर टीम ने लूणकरणसर व श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 11 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 13 लाख 26 हजार 750 रु. पेनल्टी राशि वसूल किया है।

खनिज अभियंता, बीकानेर महेश प्रकाश पुरोहित ने बताया कि 24 अप्रेल को तकनीकी दल को रात्रि चैंकिग में लूणकरणसर तथा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 7 वाहन अवैध परिवहन करते हुये पाए गए। इनमें से 6 वाहन लूणकरणसर में खनिज मुर्रम, कंकड तथा मैसेनरी स्टोन का अवैध निर्गमन करते हुये पाये गये। इनमें 3 वाहन ओवरलोड तथा 3 वाहन बिना रवन्ना के खनिज का निर्गमन करते हुये पाये गये। 1 वाहन बिना रवन्ना खनिज सिलिका सैण्ड का अवैध निर्गमन करता हुआ पाया गया। टीम ने इन सभी 7 वाहनों के चालक/स्वामियों पर पैनल्टी राशि 894350 रूपये लगाई गई है। इस राशि को राजकोश में जमा करवा दिया गया है।

इस कार्रवाई में कार्यदेशक सन्तोष डूडी, शिवॉन ब्रिटो तथा बृज मोहन सियाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खनिज अभियन्ता, सतर्कता, बीकानेर प्रकाश माली व तकनीकी दल ने 24 अप्रेल को ही श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 4 वाहनों द्वारा खनिज मैसेनरी स्टोन क्रशर गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुये पाए जाने पर 432400 रूपये पैनल्टी वसूली।। यह कार्रवाई प्रकाश माली तथा खनिकार्यदेशक रमेश सिंह भाटी द्वारा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.