Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

28 सितंबर को शहीद ए आजम भगतसिंह की 117 वीं जयंती ” कारपोरेट विरोधी दिवस” के रूप में मनाया जाएगा

झुंझुनूं (26 सितंबर 2024)। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर 28 सितंबर (शनिवार) 2024 को सुबह 11 बजे, भगतसिंह पार्क, इन्दिरा नगर झुंझुनूं में शहीद ए आजम भगतसिंह की 117 वीं जयंती ” कारपोरेट विरोधी दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। क्रान्तिकारी किसान यूनियन, के संयोजक पोकर सिंह झाझडिया एवं शहीद भगतसिंह विचार मंच, के संयोजक बजरंग लाल एडवोकेट ने बताया कि शहीद ए आजम भगतसिंह एवं उनके साथियों ने आजादी का जो सपना देखा था, वो आज भी अधूरा है। आज भाजपा की सरकार कारपोरेट घरानों को देश के संसाधनों को लूटने की खूली छूट दे रखी है। देश के किसानों मजदूरों को भाजपा सरकार की किसान मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर जन आंदोलन तेज करना होगा और भगतसिंह के सपनों को पूरा करना है, तभी शोषण और अन्याय से छुटकारा मिल सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.