Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (28 जुलाई 2023)। राजस्थान उच्च न्यायालय में तकनीकी संवर्ग के पदों का पुनर्गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
प्रस्ताव के अनुसार, 76 नवीन पदों का सृजन किया जाएगा। इन पदों में एनालिस्ट कम प्रोग्रामर के 2, सीनियर सिस्टम ऑफिसर के 5, सिस्टम ऑफिसर के 16 तथा सिस्टम असिस्टेंट के 53 पद शामिल हैं।
गहलोत के इस निर्णय से राजस्थान उच्च न्यायालय के संस्थापन शाखा में होने वाली तकनीकी समस्याओं का समयबद्ध रूप से समाधान किया जा सकेगा तथा रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।