Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सीताराम जी के मंदिर में मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भारत माता की झांकी सजाकर देश भक्ति के गीतों के साथ श्रीकृष्ण के भजनों का हुआ अमृतपान

लक्ष्मणगढ़,(16 अगस्त 2025)। यहां सीताराम जी के मंदिर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। मंदिर के सुभाष पुजारी ने बताया कि इस दौरान भारत माता की झांकी सजाकर देशभक्ति गीतों के साथ भगवान से कृष्ण के भजनों का अमृतपान भक्तों ने किया। देर रात तक एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति के साथ रात 12 बजे बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विनय तमोली निखिल पुजारी वेदांत पुजारी लक्ष्मी गौतम सुशील काबरा रुद्रांश शर्मा प्रदीप नरसासका अंकित नरसास आदि कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सनातन धर्म मंडल के अध्यक्ष बनवारी लाल पुजारी भागवत प्रसाद काबरा बजरंग लाल काबरा सुरेश जाजोदिया नितेश गौतम राहुल दुगोलिया अमरचंद पुजारी राम चूड़ीवाला भगवा रक्षा वाहिनी अध्यक्ष जयशंकर पुजारी विष्णु काबरा पवन खाटूवाला चंपालाल काबरा शिवरतन खाटूवाला लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला नवीन काछवाल प्रवीण पुजारी आशीष खाटू वाला मनोज ग्वाल शर्मा उमेश पाराशर विशाल पाराशर मनोहर दाधीच पार्थ शर्मा पवन पुजारी रिंकू पुजारी इस्पिता शर्मा सरोज मानसी परिधि पुजारी चिराग पुजारी सहित सैकड़ो की संख्या में भक्तगण मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.