Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
लक्षमनगढ,(15 अगस्त 2025)। बगड़िया बाल विद्या निकेतन में स्वतंत्रता दिवस, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व अलंकरण समारोह मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक भवानी सिंह बारेठ ने की जबकि कार्यकारी अधिकारी नवनीत व सीताराम जी शर्मा मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की शुरुआत मंचस्थ अतिथियों के साथ निकेतन सचिव पवन गोयनका,बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ नरेश शर्मा, स्कूल प्राचार्य विपिन शर्मा, प्राइमरी स्कूल प्रभारी निधि जोशी ने मां भारती के आवक्ष चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन कर झंङा रोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। निकेतन के प्राइमेरी सेक्शन द्वारा श्री कृष्ण चरित को दर्शाती भाव विभोर नाटिका प्रस्तुत की गयी साथ ही छोटे बच्चों द्वारा आज़ादी के जज़्बे से भरी शानदार प्रस्तुतियाँ दी गयी। निकेतन संगीत शिक्षक एवं ख्यातनाम लोक कलाकार सवाई सिंह के निर्देशन में सामूहिक गायन, सार्थक शर्मा व विराट मिश्रा के बांसुरी वादन की प्रस्तुति दी। निकेतन के विद्यार्थियों अंजली, उमंग, ऋषिका, गुंजन, काव्या चौधरी, दर्शन शर्मा, लक्षिता, निशांत, प्रज्वि, दर्श, काव्या सोमानी आदि ने देशभक्ति की भावना को कविता एवं भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। बी. एड. शिक्षु प्रशिक्षु दीप्ति सोनी द्वारा राधा रानी को समर्पित नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। मंचस्थ अतिथि सीताराम शर्मा द्वारा नगद 11 हजार रुपये के पुरूस्कार की घोषणा की। निकेतन की ओर से मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर व प्रतिक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन नमिता सेठ के सफल निर्देशन में अंजली व तन्वि ने किया।