Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

नवनिर्माणाधीन इस्कॉन मंदिर परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर हरि भक्तों को खेतान ट्रस्ट की ओर से तुलसी लगे गमलों का वितरण किया

झुंझुनू (16 अगस्त 2025)। हर घर तुलसा अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में गिन्नी देवी राधा वल्लभ खेतान ट्रस्ट के सौजन्य से तुलसी लगे गमलों का वितरण तिवारी की बगीची, मोदीयो की जाव, फौज का मोहल्ला में नवनिर्माणाधीन इस्कॉन मंदिर परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर हरि भक्तों को किया गया।

जानकारी देते हुए पीआरओ अशोक सोनी ने बताया कि तुलसी वितरण कार्यक्रम में इस्कोन मंदिर की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में पधारे विशेष कथा वाचक एवं कीर्तन पूज्य श्री हरिहर प्रभु (पिलानी), प्रभु नवीन कांति दास बंसल, प्रभु राधा मदन मोहन दास, सोमवीर प्रभु, प्रमोद प्रभु, मंदिर निर्माण कार्य के भामाशाह दानदाता पवन केजडीवाल, दामोदर प्रसाद अग्रवाल चिडावावाला, पवन गुढ्ढावाला, प्रदीप पाटोदिया, परमेश्वर हलवाई, डॉक्टर डी.एन.तुलस्यान, सीए पवन केडिया, नवरतन मण्डावावाला सहित अन्य गण मान्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.