Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
स्पीकर देवनानी हिमाचल प्रदेश पंजाब व हरियाणा के दौरे पर, देवनानी सीपीए इंडिया रीजन, जोन-द्वितीय सम्मेलन में करेंगे सहभागिता, पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपालों से करेंगे शिष्टाचार भेंट
जयपुर, (08 जून 2026)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के दौरे पर सोमवार को यहां जयपुर से रवाना हुए।देवनानी चंडीगढ़ एवं हिमाचल प्रदेश के दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा अनेक महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देवनानी चंडीगढ़ प्रवास के दौरान मंगलवार 9 जून को प्रातः पंजाब के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके पश्चात वे आईटी पार्क स्थित द ललित होटल में आयोजित सीपीए इंडिया रीजन, जोन-द्वितीय सम्मेलन में सहभागिता करेंगे।
सम्मेलन उपरांत देवनानी बुधवार 10 जून को शिमला पहुंचेंगे। शिमला प्रवास के दौरान वे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट करेंगे। साथ ही जाखू मंदिर, मॉल रोड, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी (वायसराय लॉज), आर्मी म्यूजियम तथा कुफरी सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेंगे।
देवनानी हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे, जहां वे ब्रह्म सरोवर, सन्निहित सरोवर, ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केन्द्र, भद्रकाली मंदिर, तिरुपति बालाजी मंदिर, कृष्ण संग्रहालय तथा पैनोरमा एवं साइंस सेंटर सहित विभिन्न ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का अवलोकन करेंगे। देवनानी 11 जून को जयपुर लोटेंगे।