Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

नीट सफल बिटिया भूमि जोशी का सम्मान

मण्डावा (19 जुलाई 2026) मण्डावा स्थित राधिका होटल में रविवार को नीट-यूजी परीक्षा में सफल हुई छात्रा भूमि जोशी का सम्मान किया गया। शहर के संभ्रात नागरिको की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर भूमि जोशी को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी उपस्थित होकर छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जोशी ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने अपनी मां के संघर्ष और हौसले को अपनी प्रेरणा का मुख्य स्रोत बताया और अपनी सफलता का श्रेय मां, भाई तथा शिक्षकों को दिया।

भूमि जोशी ने भविष्य में गरीब, असहाय, बुजुर्ग और दिव्यांग व्यक्तियों की सेवा करने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया।उन्होंने अपनी सफलता का मंत्र साझा किया। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, प्रभावी समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास उनकी कामयाबी की मुख्य वजह रहे। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए परिवार और शिक्षकों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

भूमि जोशी ने उन अभ्यर्थियों को भी संदेश दिया जो इस बार नीट परीक्षा में सफल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि निराश होने के बजाय लगातार मेहनत और सही दिशा में प्रयास करते रहना चाहिए, क्योंकि सफलता निश्चित रूप से मिलेगी।

कार्यक्रम में भाजपा नेता संदीप शर्मा, मण्डल अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, कैलाश पीपलवा, सत्यनारायण शर्मा, नारायण कुमावत, गोविन्दराम जोशी, श्रीकांत जोशी, अलोक शर्मा व बबलू भाया सहित अनेक उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने भूमि जोशी का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भूमि जोशी की उपलब्धि जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.