Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
मण्डावा थाने में दो सीआई के सम्मान में विदाई समारोह: डिप्टी ग्रामीण ने उज्ज्वल भविष्य और सफल सेवाकाल की कामनाएं
मण्डावा (19 जुलाई 2026 )। मण्डावा थाना परिसर में स्थानांतरित हुए सीआई क्रमशः रामनारायण चोयल, धर्मेन्द्र मीणा एवं अन्य पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिप्टी ग्रामीण हरिसिंह धायल ने दो सीआई व अन्य स्टाफ को भी सम्मानित किया।
डीएसपी धायल ने स्थानांतरित दोनो सीआई व पुलिसकर्मियों को माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं । समारोह को संबोधित करते हुए धायल ने कहा कि पुलिस सेवा अनुशासन, समर्पण और जनसेवा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि स्थानांतरण सरकारी सेवा का एक नियमित हिस्सा है। डीएसपी ने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों ने मण्डावा थाना क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया है। उन्होंने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी को बधाई दी और उनकी प्रशंसा की।
विदाई समारोह के दौरान, स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों ने थाने में बिताए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने सभी का सहयोग मिलने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि यह समय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने अपने नए कार्यस्थल पर भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनसेवा करते रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में डिप्टी ग्रामीण हरिसिंह धायल, सीआई क्रमशः रामनारायण चोयल, धमेन्द्र मीणा, बगड़ थाना प्रभारी मुकेशकुमार चौधरी,नवपदस्थापित सीआई चन्द्रभान, भाजपा नेता दिनेश धाभाई, पूर्व चेयरमैन सज्जन मिश्रा, नरेश सोनी आदि मंचासीन अतिथि थे ।
इस अवसर पर एएसआई संजीव मील, हजारी लाल , हेड कांस्टेबल अनिता, सम्पति और एसके नेहरा,सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने भी स्थानांतरित साथियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। सभी ने भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
अंत में, थाना अधिकारी रामनारायण चोयल ने कहा कि मण्डावा थाने में सभी पुलिसकर्मियों का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने नए पदस्थापन स्थल पर भी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली से विभाग का नाम रोशन करेंगे। समारोह में शिक्षाविद्ध हरलाल सिंह मोगा, विजेन्द्र सैनी, एसएन इन्दोरिया,हाजी फारूक भाटी, विद्याघर सैनी, अयूब भाटी, शशि भारू, गणपत सिंह मौजास, मुकेश झाझडिया, विद्युत निगम के जेईएन अजय जांगिड़, मोहम्मद इब्राहिम, संदीप शर्मा, मोहनलाल सैनी, महिपाल सिंह तोलियासर, पीएल फरड़ोलिया, सुभाष हाकला, संजय मील, राजपाल दूलड, राजेश कुलहरि, राजेश रणजीरोत, यूनुस मौम, आमीन कारी, पर्यावरण प्रेमी संजय शर्मा, अमित मीणा सहित थाना स्टाफ के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।