Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर / मण्डावा (19 जुलाई 2026)।महाराजा कॉलेज के 50 वर्ष पुराने स्नातकों (एलुमनाई) का भव्य पुनर्मिलन समारोह आयोजित हुआ। 50 वर्ष बाद एक साथ जुड़े पूर्व छात्रों का यह ऐतिहासिक मिलन समारोह कार्यक्रम विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ‘विश्वकर्मा रिक्रिएशन क्लब’ में संपन्न हुआ। इस समारोह में देश-विदेश से आए पूर्व सहपाठी शामिल हुए और अपने छात्र जीवन के अनुभवों तथा सुनहरे पलों को साझा किया, जिससे यह मिलन और भी यादगार बन गया।
आयोजन समिति के सदस्य प्रमोद खंडेलवाल, इकबाल सिंह और नर सिंह स्वर्णकार ने बताया कि इस विशेष अवसर की शुरुआत दोपहर के लंच के साथ हुई। इसके पश्चात, पुरानी यादों को ताजा करने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
समारोह में पूर्व महापौर, अशोक परनामी; न्यायमूर्ति, बनवारी लाल शर्मा; राजस्थान नियोक्ता संघ के अध्यक्ष, एन. के. शर्मा और जर्मनी से जुल्फिकार अहमद ने भी भाग लिया। इस आयोजन को हरि मोहन शर्मा ने इवेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभालते हुए सफल बनाया तथा गीत – संगीत का कार्यक्रम मण्डावा निवासी गौरीशंकर गहलोत व उनकी टीम ने शानदार आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुतिया दी ।