Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

स्पीकर देवनानी से एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक मिले

देवनानी ने लोगों को साइबर फ्रॉड से जागरूक करने का दिया सुझाव

जयपुर, (21 जुलाई 2026)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मंगलवार को विधानसभा में भारतीय स्टेट बैंक जयपुर सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। स्पीकर देवनानी ने चौधरी को विधानसभा के लोगो की प्रतिकृति और डायरी भेंट की।

देवनानी ने चौधरी को साइबर क्राइम से बैंक खातेदारों की सुरक्षा के लिए राज्‍य में जागरूकता शिविर लगाये जाने का सुझाव दिया। स्‍प‍ीकर देवनानी ने साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए आम नागरिकों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक है। देवनानी को चौधरी ने बैंक की ओर से किए जा रहे प्रयासों और योजनाओं की जानकारी दी। एसबीआई बैंक अपने ग्राहकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और सुविधा प्रदान कर रहा है। इस मौके पर बैंक के सहायक महाप्रबंधक (जनसम्‍पर्क) संजय शर्मा भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.