Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
चाकसू में कन्वेंशन सेंटर, ऑडिटोरियम एवं कैफे के निर्माण के लिए 6.54 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी
. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत नगर पालिका चाकसू को मिलेगी राशि
जयपुर, (20 जुलाई 2026)। जिला परिषद् जयपुर द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के अंतर्गत चाकसू में कन्वेंशन सेंटर, ऑडिटोरियम, कैफे की स्थापना तथा अन्य विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ 54 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। स्वीकृति के साथ ही ई-वर्क पोर्टल पर निर्धारित सीमा तक राशि हस्तांतरण की अनुमति भी प्रदान की गई है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् प्रतिभा वर्मा द्वारा जारी वित्तीय स्वीकृति के अनुसार उक्त कार्य का क्रियान्वयन नगर पालिका चाकसू द्वारा किया जाएगा। परियोजना के तहत विभिन्न विकास कार्यों के माध्यम से चाकसू क्षेत्र में आधुनिक नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
स्वीकृति आदेश में निर्देश दिए गए हैं कि कार्य तकनीकी स्वीकृति एवं ग्रामीण कार्य निर्देशिका-2025 के प्रावधानों के अनुरूप निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाएं। साथ ही कार्यों की प्रगति नियमित रूप से ई-वर्क पोर्टल पर दर्ज करने तथा वित्तीय एवं तकनीकी नियमों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।