Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

लावेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’

झुंझुनूं, (11 मई 2026)। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर सोमवार को श्री लावेश्वर महादेव मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, श्रद्धालुओं एवं बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता रही।

कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित महिलाओं ने मंगल गीतों एवं जयकारों के साथ कलश यात्रा निकालकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट, फूलों एवं विशेष श्रृंगार से भव्य रूप दिया गया था, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक मंत्रोच्चार एवं रुद्राभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रों की गूंज और धार्मिक अनुष्ठानों से मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।

इस अवसर पर झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास, उसके पुनर्निर्माण एवं भारतीय सांस्कृतिक स्वाभिमान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की आस्था, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है।

इस दौरान महा आरती का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम का ऑनलाइन लाइव प्रसारण भी किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। प्रधानमंत्री के संदेश में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत एवं राष्ट्रीय एकता के महत्व पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट की ओर से स्कूली छात्राओं द्वारा आगंतुक सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं शिव भक्तों का तिलकार्चन एवं कार्यक्रमी सदस्यों द्वारा सभी का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव, झुंझुनू एसडीएम कौशल्या बिश्नोई, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता राजपाल सिंह, सीएमएचओ डॉक्टर छोटेलाल गुर्जर, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह लांबा, उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विजयपाल कस्वा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बृजेंद्र राठौड़, झुंझुनूं सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक संदीप शर्मा, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक देवेंद्र चौधरी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अभिषेक चौबदार, डीओआईटी की संयुक्त निदेशक अनीता, जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, नगर परिषद आयुक्त देवीलाल, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ पवन पूनिया, रीको प्रबंधक अजीत कुमार द्विवेदी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं बनवारी लाल सैनी, बबलू चौधरी, प्यारेलाल ढुकिया, विश्वम्भर पुनिया, कमलकांत शर्मा, राकेश सहल, उमाशंकर मंहमिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

लावेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी राजकुमार अग्रवाल, मंदिर कार्यकारिणी सदस्य श्रीकांत पंसारी, डॉ डीएन तुलस्यान, अनुप गाडिया अंजनी जालान, राकेश तुलस्यान, पंकज जालान, निर्मल शाह, भवानी शंकर जगनानी, मोहित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल एवं पवन केडिया आदि ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना में भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.