Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू,(5 मार्च 2025)। आज काकोडा पंचायत के झाड़ियां की ढाणी के लक्ष्य गुरुकुल के प्रांगण में कामरेड हुकमसिंह की अध्यक्षता में हवन करके मां सरस्वति के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम आरम्भ किया गया। मुख्य अतिथि जाट समाज के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया व सूरजगढ़ तहसीलदार चन्द्रशेखर यादव तथा विशिष्ट अतिथि जगपाल यादव, रामसिंह नेहरा, हेमन्त लुनायच, जयसिंह झाझड़िया, राजकुमार भास्कर, प्रताप लोहान, राजकुमार गोदारा, ताराचंद लुनायच, रायसिंह तोगड़ा, व जगदीप मान थे। जाट समाज के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने मुख्य अतिथि रूप में बोलते हुए अन्धविश्वास, सामाजिक कुरीतियों दहेज प्रथा, संस्कार विहिनता, विवाह विच्छेद शारीरिक नग्नता आदि विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा समाज से इन बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। सुरेश आर्य ने भजनों के माध्यम से सामाजिक बुराइयों पर कड़ा प्रहार किया। लक्ष्य गुरुकुल के छोटे-छोटे बच्चों ने योग,मल खम्भ पर योग व रस्से पर योग करके लोगों का मन मोह लिया। सम्मेलन में सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रतिभाओं व खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर बरगद का पेड़ लगाया गया।इस अवसर पर पूर्ण गजराज, ताराचंद , कविता झाझड़िया, मनोज कुमार, वीरसेन शास्त्री, धर्मपाल पीटीआई, विजेन्द्र शास्त्री, सुमन मान, सुरेश आर्य, कमल झाझड़िया, रामस्वरूप झाझड़िया, अनूप झाझड़िया, शीशराम भैया, सुल्तान सिंह झाझड़िया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजवीर सिंह डूडी ने किया।