Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सीकर (5 मार्च 2025)। जिला साक्षरता कार्यालय में साक्षरता ब्लॉक समन्वयकों की बैठक बुधवार को आयोजित की गई । बैठक में जिला साक्षरता एवं सतत् शिक्षा अधिकारी डॉ चंद्र प्रकाश महर्षि ने समस्त ब्लॉक से आए साक्षरता समन्वयकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता एसेसमेंट टेस्ट में समस्त लर्नर्स को परीक्षा दिलवा कर लक्ष्य पूरा करने को कहा। अपर सचिव स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (प्रौढ़ शिक्षा ब्यूरों) शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली से प्राप्त समस्त निर्देशों से समन्वयकों को अवगत करवाते हुए सुचिता पूर्ण परीक्षा करवाने के लिए कहा । उन्होंने कहा कि यह परीक्षा 23 मार्च 2025 रविवार को प्रातः 10 बजे से सायंकाल 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
बैठक में सहायक अधिकारी दिनेश कुमार ने वर्ष पर्यंत के लेखा को रख उपयोगिता प्रमाण पत्र यथाशीघ्र प्रस्तुत करने को कहा। सूचना सहायक मुकेश कुमार ने परीक्षा में बैठने वाले लर्नर्स की विस्तार से जानकारी दी। भारत कुमार ने महात्मा गांधी पुस्तकालय में वाचनालय को जारी राशि के सदुपयोग के लिए आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। राजेंद्र कुमार ने टीएलएम सामग्री के वितरण ऑनलाइन, ऑफलाइन कक्षा की जानकारी दी, जिससे निरक्षरों को साक्षर कर उल्लास कार्यक्रम से लाभान्वित किया जा सके।
समस्त समन्वयकों ने निरक्षरता के अभिशाप को मिटाने के लिए साक्षरता विभाग द्वारा किए जा रहें प्रयासों में पूर्ण समर्पण व निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में शिंभू दयाल स्वामी, प्यारेलाल बिजारणिया, रजनीश शर्मा, श्रीराम फोगावट, अभिषेक वर्मा, किशोर सिंह, रामचंद्र सिंह जाखड़, धर्मवीर सिंह सैनी, हेमंत शर्मा, श्रीराम मुंड, कैलाशचन्द कविया, सांवरमल बलाई उपस्थित रहे ।