Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

लायंस क्लब झुंझुनूं की ओर से छः शिक्षकों का हुआ सम्मान

झुंझुनू (7 सितंबर 2025)। लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में रविवार दोपहर 12.15 बजे पंसारी लायंस अस्पताल बगड़ रोड झुंझुनू पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शंकर लाल शर्मा, सुरेंद्र कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, रतन शेखावत, गिरीश शर्मा एवं वन्दना कौशिक को साॅल, साफा एवं कंठा पहनाकर, प्रतीक चिन्ह एवं नकद राशि भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर लायंस क्लब झुंझुनूं के संरक्षक एमजेएफ लायन एसएन शर्मा, अध्यक्ष डॉक्टर देवेन्द्र सिंह शेखावत, सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगीड़, रीजन चेयरमैन डाक्टर एनएस नरुका, प्रांतीय सलाहकार एमजेएफ लॉयन नरेन्द्र व्यास, कार्यक्रम संयोजक कैलाश चंद्र सिंघानिया, प्रथम उपाध्यक्ष योगेश खंडेलिया, द्वितीय उपाध्यक्ष शिव कुमार जांगिड़, तृतीय उपाध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉक्टर डीएन तुलस्यान, निवर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर बबीता कुमावत, कार्यक्रम प्रायोजक रघुनाथ प्रसाद पोद्दार एवं पीआरओ अशोक सोनी सहित अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.