Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
हाईकोर्ट जस्टिस मनोज कुमार गर्ग ने पत्नी व न्यायिक अधिकारियों के साथ की गौ सेवा
श्री गोपाल गौशाला की व्यवस्थाओं को देखकर बोले— लाजवाब
झुंझुनूं, (7 सितंबर 2025)। रविवार को राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के माननीय न्यायाधिपति और किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार गर्ग झुंझुनूं के दौरे पर रहे। इस दौरान माननीय न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग और उनकी धर्मपत्नी संगीता गर्ग के अलावा जिला मुख्यालय के अन्य माननीय न्यायाधीशों ने श्री गोपाल गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही गौ सेवा भी की उन्होंने अपने हाथों से गौमाता को गुड़ एवं गेहूँ के आटे से बनी रोटिया खिलाई।
इस मौके पर माननीय न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग ने श्री गोपाल गौशाला की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि ऐसी लाजवाब व्यवस्थाओं के लिए झुंझुनूं के गौ सेवकों को शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि प्रदेश की अन्य गौशालाओं को भी श्री गोपाल गौशाला की व्यवस्थाओं को देखकर अपनाना चाहिए। ताकि सही मायने में गौ सेवा का संकल्प पूरा हो सके। इस मौके पर उन्होंने गौशाला में स्थित कबूतरखाना, यज्ञशाला, फिल्टर प्लांट, गौमाता को नहलाने के लिए लगे फव्वारे, एयर कूल्ड गौ आवास, गौ चिकित्सालय, गिर गाय के नए बने बाड़े, निर्माणाधीन गोबर गैस प्लांट, तुलादान एवं निर्माणाधीन सोलर प्लांट इत्यादि सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया एवं गौ सेवा को देखकर प्रबंध समिति की मुक्त कंठ से सराहना की। हाल ही में गौमाता को काउमेट लगवाएं गये उसकी भी उन्होंने प्रशंसा की।
इस अवसर पर न्याधिपति मनोज कुमार गर्ग के साथ उनकी धर्मपत्नी संगीता गर्ग, राकेश चौधरी वरिष्ठ सलाहकार किशोर न्याय समिति राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर, जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपा गुर्जर, एडीजे नंबर एक सीमा ढाका, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. महेन्द्र के.सिंह सोलंकी, सीजेएम कालूराम, कोर्ट मैनेजर मनीष अग्रवाल एवं नाजिर बलबीर कस्वां सहित अन्यजन का श्री गोपाल गौशाला अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया, मंत्री नेमी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष संजय राणासरिया, डॉ. डीएन तुलस्यान, आनंद टीबड़ा सहित अन्य जन ने दुपट्टा ओढाकर गौमाता का प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया।