Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (6 सितंबर 2025)। टीएडी मंत्री व बांसवाड़ा जिला प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराडी ने शनिवार को बांसवाड़ा जिले के विभागीय अधिकारियो की बैठक ली और कहा कि अतिवृष्टि से आमजन को हुई जनहानि को लेकर गंभीरता बरतें और उनको समय पर राहत प्रदान करें। उन्होंने कहा की गिरदावरी के कार्य को त्वरित गति से करते हुए रिपोर्ट दें। उन्होंने जून से अब तक अतिवृष्टि से हुई जनहानि पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने भारी वर्षा से खराब हो गई जिले की सड़कों को तत्काल ठीक करने व गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। बैठक में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए और कहा कि प्रभावित जनता को समय पर सहायता उपलब्ध करावे।
बैठक में गिरदावरी की स्थिति, पशुहानि, चारा व्यवस्था, चिकित्सकीय सुविधा, फसल नुकसान सर्वेक्षण, मुआवजा प्रक्रिया, बीमा दावे आदि पर विस्तृत चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।