Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में मधुमेह चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर आयोजित

झुंझुनू (7 सितंबर 2025)। लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में पंसारी लायंस अस्पताल बगड़ रोड झुंझुनू में स्वर्गीय परमेश्वर लाल खेतान जी की पुण्य समृति में उनके सुपुत्र एसपी खेतान एंड ब्रदर्स के आर्थिक सौजन्य से प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 तक मधुमेह चिकित्सा शिविर एवं बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

परामर्शकर्ता लायन डॉक्टर एनएस नरूका के परामर्श पर 71 रोगियों का पंजीयन कर उनके बीपी शुगर की निशुल्क जांच की गई एवं पंजीकृत किए गए रोगियों को एक माह की दवाइयां निशुल्क प्रदान की गई।

बहुउद्देशीय चिकित्सा शिवीर में 25 रोगियों का पंजीयन कर लायन डॉक्टर एनएस नरूका के परामर्श पर लिखी गई दवाइयां रोगियों को क्लब मेडिसिन बैंक से सात दिवस की निशुल्क प्रदान की गई।

जानकारी देते हुए क्लब पीआरओ अशोक सोमी ने बताया कि इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन डॉक्टर देवेंद्र सिंह शेखावत, लायन शिवकुमार जांगिड़, लायन शकुंतला पुरोहित, कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड़, लायन विनीता शर्मा, लायन महिपाल सिंह, लायन डॉक्टर एनएस नरूका, दानदाता स्वर्गीय परमेश्वर लाल जी खेतान के परिवारजन एसपी खेतान सहित अन्यजन उपस्थित रहे।
मधुमेह चिकित्सा शिविर के संयोजक लायन महिपाल सिंह एवं बहुउद्देशी चिकित्सा शिविर की संयोजिका लायन विनीता शर्मा थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.