Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

एसएफआई ने विधार्थियों की समस्याओं के समाधान की मांग लेकर कुलगुरु के नाम प्राचार्य को दिया ज्ञापन

लक्ष्मणगढ़ (27 मार्च 2025)। छात्र संगठन एसएफआई ने विधार्थियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरू के नाम सरकारी कालेज के प्राचार्य को ज्ञापन दिया।
संगठन के मीडिया प्रभारी राहुल नायक ने बताया की स्नातक भाग सेमेस्टर प्रणाली के प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर 2024 कि मूल अंक तालिका महाविद्यालय को जारी नहीं करने के कारण विद्यार्थी इंस्पायर अवार्ड, कालिबाई योजना व देवनारायण स्कूटी योजना सहित अन्य छात्रवृतियों में मूल अंक तालिका प्राप्त ना होने से वंचित हो रहे है, विश्वविद्यालय परीक्षा शाखा के कर्मचारियों की भारी लापरवाही के चलते विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप से वंचित रहना पड़ रहा है। इसके लिए छात्र संगठन एसएफआई ने गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय में मुख्य परीक्षा 2024 समेस्टर प्रणाली मूल अंक तालिका महाविद्यालय भिजवाने, TR जारी करने सहित अन्य समस्यों को लेकर कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा इस दौरान जिला संयुक्त सचिव गोपाल बागड़ी, तहसील अध्यक्ष नरेश दानोदिया, उपाध्यक्ष अंकित चेजारा,अमित स्वामी बगड़ी, रामदयाल चौधरी,संदीप मण्डिवाल सहित एसएफआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.