Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता निदेशालय में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
निदेशक बचनेश अग्रवाल ने फहराया तिरंगा, दी शुभकामनाएं
जयपुर, (26 जनवरी 2025)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मुख्यालय, अम्बेडकर भवन में विभागीय कार्मिकों ने 76वें गणतंत्र दिवस समारोह को हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया।
निदेशक बचनेश अग्रवाल ने झंडा फहराकर कार्मिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की भी याद दिलाता है। यह अवसर हमें देश के महापुरुषों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा भी देता है। देश भक्ति से सराबोर माहौल में कार्मिकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक केसरलाल मीना, अशोक जांगिड़, अरविंद सैनी, रीना शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।