Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

फेम इंडिया एवं एशिया पोस्ट के सर्वेक्षण में झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग देश के टॉप 100 कलेक्टर्स में शामिल

राष्ट्रीय सर्वे में झुंझुनूं का बढ़ा मान, कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को मिली बड़ी पहचान देश के शीर्ष 100 कलेक्टर्स में शामिल हुए झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग

झुंझुनूं, (27 मई 2026) । फेम इंडिया एवं एशिया पोस्ट द्वारा किए गए राष्ट्रीय सर्वेक्षण में झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को देश के टॉप 100 कलेक्टर्स में स्थान मिला है। यह चयन उनके द्वारा जिले में किए गए नवाचारों, त्वरित फैसलों व बेहतरीन प्रशासनिक प्रबंधन के चलते हुआ है।

यह सर्वे देश के लगभग 800 जिलों में कार्यरत जिलाधिकारियों एवं जिला मजिस्ट्रेटों के कार्यों, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रभाव का आकलन कर तैयार किया गया। विशेषज्ञों की राय, ग्राउंड रिपोर्ट्स और मीडिया विश्लेषण के आधार पर उन अधिकारियों का चयन किया गया जिन्होंने अपने कार्यों से अलग पहचान बनाई।

फेम इंडिया और एशिया पोस्ट के अनुसार मूल्यांकन 10 प्रमुख मानकों पर किया गया, जिनमें उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, प्रभावी गवर्नेंस, दूरदर्शिता एवं नवाचार, जवाबदेह कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता, संकट प्रबंधन कौशल, संवेदनशीलता, व्यवहार कुशलता, जनसंपर्क एवं संवाद क्षमता तथा विकासोन्मुख सोच शामिल रहे।

सर्वेक्षण के प्रारंभिक परिणामों में देशभर से लगभग 100 अधिकारियों का चयन किया गया, जिनमें चयनित जिलाधिकारियों को फेम इंडिया मैगजीन में स्थान दिया गया है।

15 वर्षों से विश्वसनीयता का प्रतीक है यह सर्वे

फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा साल 2011 से लगातार पिछले 15 वर्षों से यह सर्वे कराया जा रहा है। इसमें विशेषज्ञों की राय, ग्राउंड रिपोर्ट्स और मीडिया विश्लेषण के आधार पर बेहद पारदर्शी तरीके से जनता के बीच लोकप्रिय और परिणाम देने वाले जिलाधिकारियों का चयन किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.