Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू, (08 जनवरी 2024)। जिले में 10 जनवरी से 20 जनवरी तक एस.एस.सी.आई. प्रशिक्षण केन्द्र उदयपुर द्वारा सिक्योरिटी कोर्स से संबंधित एसएससी पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 10 जनवरी को अलसीसर ब्लॉक का शिविर एल.एन.टी. राउमावि मलसीसर में, 11 के मंडावा का राउमावि मण्डावा में, 12 को चिड़ावा का श्री जमनादास अडूकिया राउमावि चिड़ावा में, 13 को सूरजगढ़ का राउमावि सूरजगढ मंडी में, 15 को पिलानी का राउमावि पिलानी वार्ड न. 2 में, 16 को बुहाना का राउमावि बुहाना में, 17 को सिंघाना का राउमावि सिंघाना में, 18 को नवलगढ़ का सेठ हनुमानदास मानसिंहका राउमावि नवलगढ़ में, 19 एवं 21 को झुंझुनू ब्लॉक का परमवीर पीरू सिंह राउमावि झुंझुनू में आयोजित होगा।