Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान, चिड़ावा

प्रवासी उद्योगपति श्रीयुत् रघुहरि डालमिया द्वारा ढाणी इस्माईलपुर एंव लाम्बा गोठड़ा में विकास कार्यो का अवलोकन

चिड़़ावा (06 जुलाई 2026)। झुंझुनू जिले के विभिन्न क्षेत्र में पानी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली स्वंय सेवी संस्थान रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा किए गए विकास कार्यो का आज सोमवार को प्रवासी उद्योगपति श्रीयुत् रघुहरि डालमिया द्वारा चिड़ावा के ढाणी इस्माईलपुर एंव लाम्बा गोठड़ा गांव में हुए विकास कार्यों का अवलोकन किया गया।

डालमिया द्वारा ढाणी इस्माईलपुर गांव में संस्थान द्वारा 13 बीघा भुमि पर किये गये एक लीटर पानी वाली तकनीक से पौधारोपण वाली साईट पर रोपित पौधों का निरिक्षण किया गया। साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों द्वारा 70 हजाररूपये का चंदा एकत्रित कर की हुई तारबंदी हेतु ग्रामीणों की सराहना की और सबसे आह्वान किया कि अपने-अपने गांव को एक आर्दश गांव बनाने के लिए सभी को विकास कार्यों के लिए आगे आना चाहिये।

इसके बाद गांव लाम्बा गोठड़ा में प्रगतिशील किसान मास्टर हीरालाल, किसान विधान के यहां मौसमी, नींबू, किन्नू एंव आंवले की बगीचे के अवलोकन के साथ-साथ इनके यंहा और किसान मनोज के यंहा बने फार्मपोंड को भी देखा। साथ ही उन्होनें उपस्थित सभी किसानों को ज्यादा से ज्यादा बगीचे लगाने और जैविक खेती करने की बात कही।

इस अवसर पर लाम्बा गोठड़ा में ग्राम विकास समिति के सदस्यों एंव अन्य ग्रामीणों द्वारा श्रीयुत् रघुहरि डालमिया का साफा, शाॅल, माला पहनाकर एंव स्मृति स्वरूप एक बील का फल भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर दोनों गाँवों के ग्रामीणों की तरफ से गांवों के विकास के लिए किये जा रहे कार्यो हेतु डालमिया का आभार एंव धन्यवाद व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेन्द्र पालीवाल, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप कुल्हार, दीपक कुमार शर्मा , जल संसाधन एंव ग्रामीण विकास समन्वयक संजय शर्मा श्योपुरा , कृषि एंव वानिकी समन्वयक शुबेन्द्र भटट्, क्षेत्रिय कृषि अधिकारी राकेश महला, सूरजभान रायला सहित वीडीसी अध्यक्ष भोपाल, ग्रामीणजन नरेश, अनिल, अजीत, गोपाल, शीशराम, हीरालाल, रोताश, राजू आदि सहित अन्य ग्रामीण पुरूष एंव महिलाएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.