Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान, चिड़ावा

डालमिया संस्थान के पानी और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों का आई.आई.टी., नई दिल्ली के विद्यार्थियों द्वारा दूसरे दिन भी अवलोकन

 झुंझुनूं (18 जनवरी, 2026 )। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को समझने के लिए 2 दिवसीय दौरे पर आए भारतीय प्रौधोगिकी संस्थान, नई दिल्ली से आए विद्यार्थियों के दल द्वारा आज रविवार अवलोकन के क्रम में आज रविवार को जखोड़ा एंव गोविन्दपुरा में रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा चिड़ावा क्षेत्र में किये जा रहे पानी, पर्यावरण संरक्षण, समन्वित कृषि प्रणाली संबधी विभिन्न कार्यो का अवलोकन किया एवं समझा।

दौरे के दौरान छात्रों ने संस्थान के संस्थापक और प्रवासी उद्योगपति रघुहरि डालमिया के सानिध्य में संस्थान की हुई पानी और पर्यावरण संबधित गतिविधियों को समझा और गोविंदपुरा के प्रगतिशील किसान हरिसिंह के बगीचे का अवलोकन किया। संस्थान के जल संसाधन एंव ग्रामीण विकास समन्वयक संजय शर्मा ने जखोड़ा गांव में दीवार पर जल से संबधित बनाई गयी फड़ पेंटिग, सरकारी स्कूल साइट, बी0पी0एल0 परिवारों में कुण्ड-बागवानी, गोविन्दपुरा के स्कूल में बने वर्षाजल माॅडल , पुनर्भरण कूप इत्यादि की विस्तार पूर्वक जानकारी दी और उन्होनें कार्यो में समाज की सहभागिता के बारे में बताया। साथ ही संस्थान कृषि समन्वयक शुबेन्द्र भटट् द्वारा सभी को जैविक कृषि, फलवृक्षों के बगीचों का अवलोकन करवाया। साथ ही भूजल का स्तर कम से कम गिर पाए इसके लिए कम सिंचाई वाली फसलों के बारे में जानकारी दी। संस्थान द्वारा लगाये गये फलवृक्षों के बगीचों के बारे में जानकारी दी व छात्रों को बताया कि घटते भूजल स्तर को रोकने के लिए फसल उत्पादन की जगह बगीचा लगाना ही एकमात्र समाधान है।

इस अवसर पर संस्थान के कृषि एंव जल संसाधन क्षैत्रिय पर्यवेक्षक बलवान सिंह, सूरजभान रायला,एंव आई0 आई0 टी0 दिल्ली से विद्यार्थियों का दल सहित अन्य प्रबुद्ध ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.